{"_id":"795c7786-53d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"attempt-to-rape-with-a-5-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची संग दुष्कर्म की कोशिश
बक्सर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ दिल्ली में गैंग रेप पीड़िता की मौत से पूरा देश आक्रोशित है वहीं लड़कियों के साथ हो रही आपराधिक घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक पांच की साल की बच्ची के साथ सोमवार को दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
डुमरांव अनुमंडल के पुराना भोजपुर ओपी के तहत स्थानीय गांव में एक युवक ने हैवानियत की हद को पार करते हुए पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची के चीखने-चिल्लाने के बाद आरोपी उसे छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची व उसकी मां के बयान पर मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी है।
विज्ञापन