फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ATM empty, faded Christmas celebration

एटीएम खाली, क्रिसमस का जश्न फीका

Mon, 26 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 26 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
ATM empty, faded Christmas celebration
closed door of atm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शनिवार व रविवार की छुट्टी बैंक खाताधारकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। शनिवार को पीएनबी, एसबीआई के साथ ही एक्सिस बैंक एटीएम में कैश होने से लोगों को दो हजार की नगदी मिलती रही। इससे काफी हद तक लोगों की जरूरतें पूरी होती रही, लेकिन रविवार की छुट्टी से शहर के अधिकतर एटीएम कैशलेस हो गए। इससे पहले के दिनों की तरह लोगों में कैश को लेकर मारामारी रही। कैश की उम्मीद के साथ पहुंचे लोगों को पीएनबी, बीओआई, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी एटीएम की कैशलेस मशीनों ने झटका दिया। जरूरतमंदों की अधिकांश भीड़ एसबीआई के एटीएम बूथों पर रही। अधिकतर एटीएम के शोपीस बने होने से रोजमर्रा खर्च की व्यवस्था करने में लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दोस्तों के साथ पार्टी करनी पड़ी कैंसिल
बैंक एकाउंट में तो हजारों की नगदी जमा है, लेकिन बेमतलब साबित हो रही। दोस्तों के साथ पार्टी कर छुट्टी का लुत्फ उठाना था। जो एटीएम से कैश न निकलने से कैंसिल करना पड़ रहा। उस्मान, सिंगरोसी।
विज्ञापन


छुट्टी ने दिया झटका
नोटबंदी का फैसला सही है मगर बैंक में कैश की कमी ने परेशान कर रखा है। दो से चार हजार की रकम घंटों लाइन में जूझने के बाद भी मिल नहीं पा रही। दो दिन बैंक बंद होने के बीच एटीएम का सहारा था तो यहां भी कैशलेस की नोटिस ने झटका दे दिया। सूरज, गांधी नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंसी ने बिगाड़ा माहौल
पीएम का फैसला देशहित में है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। मगर आरबीआई से बैंकों को करेंसी न मिल पाने से माहौल बिगड़ गया। पांच दिन लगातार बैंक की कतारों से जूझने के बाद 20 हजार की नगदी मिली। रविवार को दो हजार की जरुरत थी लेकिन पीएनबी के एटीएम में कैश ही नहीं था। वीरेंद्र प्रताप यादव, सिविल लाइंस।


एटीएम में कैश न होना बड़ी मुसीबत
बैंकों में करेंसी के संकट के साथ ही एटीएम बूथों में पर्याप्त करेंसी उपलब्ध न होने से हर किसी को दो-दो हजार के लिए भी भटकना पड़ रहा। रविवार को व्यापार संबंधी काम से कानपुर जाना था। बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम पहुंचा तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। अंत में प्लान रद्द करना पड़ा। सत्यम कुमार   हार्डवेयर व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed