{"_id":"436521a7ff7c06ee7be0c59e8104735e","slug":"at-the-other-end-of-the-bridge-crater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के दूसरी छोर पर हुआ गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के दूसरी छोर पर हुआ गड्ढा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी की स्लैब की ऊपरी परत उखड़ जाने से गड्ढा हो गया है। इसके चलते एनएचएआई कर्मचारियों ने ड्रम लगाकर इस ओर जाने वाले रास्ते को रोक दिया है, जबकि दूसरी ओर आवागमन शुरू रहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि स्लैब का प्लास्टर उखड़ गया है जल्द ही उसे ठीक करवा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की पोल उस समय एक बार फिर खुल गई जब कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले छोर पर आरओबी की स्लैब में गड्ढा हो गया।
विज्ञापन
आरओबी के निर्माण कार्य में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि गड्ढे वाले स्थान पर ड्रम लगवाकर रास्ता बंद करवा दिया गया है। अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवीन मिश्र ने इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि पता लगवाकर इसे दिखवाकर शीघ्र ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
