{"_id":"24d3a25ec4158e9992d084919fb19553","slug":"aslha-showing-young-man-snatched-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखा युवक से बाइक छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा दिखा युवक से बाइक छीनी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार लुटेरों ने अवैध असलहा दिखाकर युवक से बाइक छीन ली। पीड़ित कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन
मोहल्ला चमियानी निवासी सोनू उर्फ अजय पुत्र प्रदीप चौधरी ने बताया कि वह दोपहर दो बजे बाइक से चमियानी स्थित अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह शारदा नहर पटरी पर पहुंचा तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर तमंचा लगा दिया।
बाइक सवारों में से एक ने उसकी बाइक उससे छीन ली और वह लोग चमियानी की तरफ भाग निकले। सीओ आरके चतुर्वेदी व एसआई जितेंद्र ओझा व राम अशीष यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन