फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ashram school entrance examination system

आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Mon, 15 Feb 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 15 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ashram school entrance examination system

जिले के सोलह परीक्षा केंद्रों पर हुई राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 467 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। स्थिति यह रही कि परीक्षा के घंटाभर बाद तक केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश नहीं मालूम थे। केंद्र व्यवस्थापक एक-दूसरे से परीक्षा कराने संबंधी जानकारियां लेते रहे।

विज्ञापन

हसनगंज ब्लॉक के न्यौतनी नगर पंचायत में इस वर्ष संचालित हो रहे राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा दी जाएगी। इसके लिए रविवार को प्राइमरी स्कूलों में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहे 1284 परीक्षार्थियों की सोलह केंद्रों पर परीक्षा हुई इसमें 467 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से कराई गई। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक सेंटर पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ व एबीआरसी की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह छह बजे ट्रेजरी से प्रश्न उठाने थे, लेकिन निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा बाद प्रशभनपत्रों का उठान हुआ। दोपहर 12 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कैसे कराई जाए इस संबंधी कोई निर्देश नहीं पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 से 1.30 बजे तक चली। इससे केंद्र व्यवस्थापक भी परेशान रहे। नवाबगंज जीआईसी में बीडीओ श्रीकृष्ण, पर्यवेक्षक विनय त्रिपाठी व केंद्र व्यवस्थापक कल्पना रावत ने परीक्षा संपन्न कराई।
विज्ञापन

 
केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आज
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीआईओएस देवकी सिंह ने 15 फरवरी को सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक शाम चार बजे विकास भवन में बुलाई है। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed