फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   artists in Unnao festival

उन्नाव महोत्सव में कलाकारों ने झुमाया

Sun, 27 Dec 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 27 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
artists  in Unnao festival

जीआईसी मैदान में चल रहे उन्नाव महोत्सव में पंजाबी नाइट्स का आयोजन किया गया। पंजाब व दिल्ली से आए कलाकारों की प्रस्तुति ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन

लुधियाना से आए गायक इंडियन आइडल विनर हनीत तनेजा ने बैंड के साथ जहां दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया वहीं दिल्ली के ओसीपी भांगड़ा ग्रुप ने प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा। मैनपुरी के नटराज ग्रुप के कलाकारों का नृत्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। कानपुर के दशमेष शस्त्र दल के दो दर्जन से अधिक जवानों ने सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मशहूर एंकर गौरव जीत सिंह ने किया। संयोजन अजीत पाल सिंह ने किया। अध्यक्ष राम तनेजा ने कार्यक्रम में उपस्थित गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरबीर सिंह, गुरुनानक स्कूल के प्रबंधक मनोहर सिंह अरोड़ा, कुलबीर सिंह भाटिया, कल्याण सिंह, करमजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, डीपी सिंह, सरवन आहूजा, रमेश तुलानी, डॉ. अखिलेश सिंह का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अवधेश सिंह, डीएन वर्मा, जीएस भदौरिया, सतीश राजपाल, अशोक पटेल, हनीत तनेजा, गौरवजीत सिंह, हेमलता शुक्ल, परमजीत सिंह, हरमहेंद्र सिंह, झ्धर्मेन्द्र अवस्थी, विक्की अरोड़ा, सैमी, राहुल, बलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, रविंदर सिंह लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed