{"_id":"67098aa2d26be25cd90b2ffe","slug":"arrangements-incomplete-dengue-outbreak-increasing-continuously-48-people-affected-unnao-news-c-221-1-uno1004-121130-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इंतजाम अधूरे, लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 48 लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इंतजाम अधूरे, लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, 48 लोग चपेट में
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। हाल के 70 दिन में 48 लोग डेंगू बुखार की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मलेरिया पीड़ित मरीजों की संख्या भी 30 हो गई है। यह हाल तब है जब जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान कागजी साबित हो रहा है। शहर से गांवों तक गंदगी, जलभराव और और कूड़े ढेर लगे हैं। जो संक्रामक रोगों की वजह बना है।
शहर में फैली गंदगी यह दवा कर रही है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित है। इस अभियान के संचालित करने के लिए नौ विभागों को शामिल किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तरीय बैठकें की गई, लेकिन नतीजे के नाम पर केवल कागजों पर कार्रवाई हो रही हैं। लगातार लोग बुखार की चपेट में आकर सीएचसी, पीएचसी पहुंच रहे हैं।
इसके बाद गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वहीं बुखार के गंभीर मरीजों की जांच कराने पर उन्हें डेंगू या मलेरिया की पुष्टि हो रही है। एक अगस्त से लेकर अब तक 48 बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण पाया गया है। वहीं 29 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रोजाना औसतन 12 गंभीर बुखार पीड़ित भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गुरुवार को मिले थे एक साथ पांच डेंगू मरीज
गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में एक साथ पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि व एक में मलेरिया संक्रमण मिला था। बिछिया में 13 साल के किशोर को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच के बाद गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इसी ब्लॉक के सोनिक गांव की 45 साल की महिला में डेंगू संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा अचलगंज ब्लॉक के बदरका में 14 साल के किशोर, शहर के बड़ा चौराहा में 24 साल के युवक और सफीपुर के अटवा में 24 साल के युवक को डेंगू की पुष्टि हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डेंगू मरीजों पर एक नजर
वर्ष-मरीज
2020-102
2021-106
2022-223
2023-301
2024-48 अभी तक
-- -- -- -- -- -- -- -
ऐसे करें बचाव
घर के आसपास पानी न एकत्रित होने दें, कूलर का पानी बदलते रहें, रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी बांह के कपडे़ पहने, बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा
सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर पर किसी प्रकार की समस्या होने पर मरीज 0515- 2840512 पर कॉल कर सकता। स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीज की समस्या का समाधान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार मरीजों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को जांच का दायरा बढ़ाने को भी कहा गया है। इसके अलावा संचारी नियंत्रण अभियान में कराए गए कार्य की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमओ