{"_id":"5f1348e28ebc3e639103fe62","slug":"anganwadi-worker-dies-of-corona-unnao-news-knp5719670189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना से मौत
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला कासिफअली सरायं निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की कोरोना से मौत हो गई। साथ ही परिवहन विभाग के दो बस चालक व महिला परिचालक सहित 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें ट्रूनेट से आई दस लोगों की रिपोर्ट शामिल है। ये सभी शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। सभी को औरास व सोहरामऊ के एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14 जुलाई को बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जांच के लिए सैंपल दिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हालात और बिगड़ गई। स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस से उन्हें कानपुर ले गई। वहां बेड खाली न होने पर वापस उन्नाव लाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।। उनकी ड्यूटी घर घर कोरोना मरीजों के सर्वे में लगी थी।
लखनऊ पीजीआई से शनिवार को आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला अब्बासबाग निवासी मोबाइल विक्रेता पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोबाइल विक्रेता के कार चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों ने जांच कराई थी। वहीं, शहर के मोहल्ला नरेंद्रनगर में पांच साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्लागंज के आर्य नगर निवासी 45 वर्षीय युवक, शहर की कांशीराम कॉलोनी में हुई पूल सैंपलिंग में 30 साल की महिला व 35 साल का युवक, सदर कोतवाली के रुस्तमपुर गांव में हुई पूल सैंपलिंग की रिपोर्ट में 11 वर्षीय बच्ची व 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दही चौकी में चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले अधेड़ की पत्नी व तीन बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला जेरधुस में एक महिला व उसके तीन बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद महिला व उसके बच्चों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शहर के गांधी नगर स्थित एक बैंक के दो कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन पहले बैंक के पांच कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। जिला महिला अस्पताल की आशा, सफ ीपुर कस्बे की 33 व 38 वर्ष की दो महिलाएं व 28 साल के युवक, नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी 52 साल की महिला कोरोना संक्रमित आई है। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को औरास व सोहरामऊ स्थित कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 451 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें स्वस्थ होने पर 171 को घर भेजा जा चुका है। जबकि 274 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, 6 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।
संक्रमित का प्रसव कराने वाली आशा पॉजिटिव
शहर के किला क्षेत्र निवासी संक्रमित महिला की जिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली आशा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आशा ने जुलाई माह में चलाए गए अभियान में कंटेनमेंट जोन में संदिग्ध लोगों का सर्वे भी किया था। आशा ने बताया कि जिस महिला की उसने डिलीवरी कराई थी उसके संक्रमित पाए जाने के बाद उसने सैंपल दिया था।