{"_id":"57c5cf234f1c1bbe122cb38d","slug":"an-hour-later-the-train-was-stopped-on-the-track-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक पर रुकी मालगाड़ी एक घंटे बाद हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक पर रुकी मालगाड़ी एक घंटे बाद हुई रवाना
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी वैशाली एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनी के निकट मंगलवार भोर में एक मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से मालगाड़ी डाउन रेल मार्ग पर खड़ी हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद मालगाड़ी उन्नाव के लिए रवाना हुई। इस दौरान कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग एक घंटे बाधित रहने के कारण एक्सप्रेस, पैसेंजर समेत करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें रुक-रुक स्टेशन से गुजारी गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 3:45 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली मालगाड़ी जैसे ही सहजनी रेलवे क्रासिंग के निकट पहुंचा वहां रेल मार्ग में ऊंचाई होने के कारण मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन खड़ा हो गया। एसएस के अनुसार इंजन फे ल नहीं हुआ था बल्कि सहजनी रेल मार्ग के निकट अधिक ऊंचाई पड़ने के कारण लंबी मालगाड़ियों का इंजन अक्सर रुक जाते है।
लेकिन चालक की सूझ बूझ से मालगाड़ी को पुन: तीन बार बैक किया गया जिसके बाद मालगाड़ी उन्नाव की ओर करीब एक घंटे के बाद रवाना हुई। वहीं इस दौरान गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक खड़ा होना पड़ा। ट्रेन के यात्री ट्रेन रुकने के कारण रेलवे कर्मियों से पूछते रहे जब सटीक जानकारी नहीं मिली तो यात्री एसएस के कक्ष में घुस गए।
विज्ञापन
यात्रियों की मनोदशा को भांपते हुए एसएस ने सही जानकारी देकर मामला सुलटाया। कानपुर लखनऊ रेल मार्ग एक घंटे बाधित रहने के कारण वैशाली के पीछे रही गोरखधाम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, पटना मथुरा एक्सप्रेस, एलकेएम पैसेंजर समेत करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रेलवे स्टेशन और रेल गंगापुल पर रोक-रोक कर गुजारा गया।
....................