फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Amrit Yojana: Broken line, waterlogging while laying pipes

अमृत योजना: पाइप डालते समय टूटी लाइन, जलभराव

Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Amrit Yojana: Broken line, waterlogging while laying pipes
शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी में अमृत योजना की खुदाई में टूटी पाइप लाइन से भरा पानी व जर्जर रास्ते ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला कल्याणी में अमृत योजना की लाइन डालते समय जेसीबी से पहले पड़ी पाइप लाइन टूट गई। इससे मोहल्ले में जलभराव हो गया। गड्ढे में पानी भरा होने से कई पैदल व बाइक सवार उसमें गिरकर घायल हो गए। जलभराव की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। देरशाम तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है। बुधवार को कल्याणी देवी मोहल्ले में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। जिसमें जेसीबी से गड्ढे की खुदाई कराई जा रही थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान अचानक ठोकर पहले से पड़ी पाइप लाइन में पड़ गई। इससे पाइप टूट गया और पानी सड़क पर भर गया। देखते ही देखते पानी गली के साथ लोगों के घरों में जाने लगा। खुदाई से हुए गड्ढे और उसमें पानी भर जाने से लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई और कई राहगीर और बाइक सवार उसी में फंसकर गिर गए। जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आईं। काम करा रहे कर्मचारियों ने जलनिगम विभाग के अधिशासी अभियंता को इसकी जानकारी दी। उन्होंने काम करने वाली टीम भेजकर टूटी पाइप लाइन को सही कराने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई थी। वहीं लोग जलभराव की समस्या से परेशान थे।
विज्ञापन

जलनिगम विभाग के अधिशासी अभियंता केके कटियार ने बताया कि खुदाई में पाइपलाइन टूटी थी। उसे सही कराने के लिए टीम लगाई गई है, काम चल रहा है।
कल्याणी मोहल्ला निवासी शिखा कहती हैं कि जब से इस मोहल्ले में काम शुरू हुआ है, तब से दिक्कतों का ही सामना करना पड़ रहा है। पहले घर के सामने सड़क खोद दी अब यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। मोहल्ले की ही पूजा कहती हैं कि लगातार काम हो तो जल्दी निपट जाए लेकिन धीरे-धीरे काम होने से समस्या का निदान होता नहीं दिख रहा है। इससे सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। रुचि यादव कहती हैं कि ऐसे रास्ते में बाइक सवारों का निकलना तो दूर पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। अब जलभराव से और समस्या उत्पन्न हो गई है। इसका निदान न हुआ तो और दिक्कतें उठानी पड़ेगी। कल्याणी मोहल्ला निवासी शिवम पांडेय कहते हैं कि अमृत योजना का दंश पूरा शहर झेल रहा है। सड़कें खुदी पड़ी हैं। कभी बीएसएनएल लाइन कट जाती है तो कभी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में यह व्यवस्था मुसीबत बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed