फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Alcohol found in the crashed car, several number plates

दुर्घटनाग्रस्त कार में मिली शराब, कई नंबर प्लेट

Sun, 19 Jul 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Alcohol found in the crashed car, several number plates
एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त कार से बरामद हरियाणा प्रांत की शराब - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ(उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे शुक्रवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हुई बिना नंबर की कार में भारी मात्रा में हरियाणा प्रांत की शराब मिली है। बेहटा मुजावर थाना पुलिस को कार में कई अलग-अलग प्रांत से संबंधित नंबर प्लेट भी मिली हैं। हादसे के बाद कार सवार दो लोग भाग गए थे। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल चालक भी बिना बताए भाग गया। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार के चेेसिस नंबर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सबली खेड़ा गांव के सामने शुक्रवार देर शाम लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार टायर फटने से अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़ते हुए करीब पंद्रह फीट गहरी खंती में पलट गई थी। कार में सवार दो लोग कूदकर भाग गए थे। जबकि घायल कार चालक को पुलिस ने यूपीडा रेस्क्यू टीम की मदद से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया था। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। कार की तलाशी में पुलिस को 88 बोतल हरियाणा प्रांत की शराब मिली है। जबकि कई बोरियों में भरी शराब की बोतलें टूट गई हैं। कार में कई प्रांतों के अलग-अलग वाहन नंबर प्लेट भी पुलिस को मिली हैं। जांच में जुटी पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए कार चालक से पूछताछ करने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची तो वह भी लापता मिला।
विज्ञापन

एसओ भवनाथ चौधरी के मुताबिक घायल कार चालक ने अपना नाम यासीन (35) पुत्र शमशुल हक बताया। उसने बताया था कि वह हरियाणा के रोहतक में काम करता है। अपने घर बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज के गांव बैकुंठपुर जा रहा था। तभी टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वह अपने दो साथियों के नाम नहीं बता पाया था। एसओ ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़ा मामला है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed