फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   akhilesh says if government formed metro comes in unnow

अखिलेश बोले,सरकार बनी तो उन्नाव में मेट्रो लाएंगे

Mon, 21 Feb 2022 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
akhilesh says if government formed metro  comes in unnow
भगवंतनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन (उन्नाव)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित आरआरबीएन इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने महंगाई, छुट्टा मवेशी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि सपा की सरकार बनी तो उन्नाव में भी मेट्रो ट्रेन चलाएंगे। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे को उन्नाव से निकालने को सपा की उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ रहे हैं, भाजपा सुन्न हो रही है। चौथे चरण में उन्नाव जिले के लोग सभी छह सीटों पर सपा को जिताएंगे और भाजपा को शून्य कर देंगे।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ बोलने वालों को किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी सभी मिलकर घर का रास्ता दिखाएंगे। सरकार ने एमएसपी को मजाक बना दिया, खाद-कीटनाशक मिले नहीं, ऊपर से मुकदमे लगाए गए। हवाई चप्पल वालों को हवाई यात्रा करवाने का वादा करने वालों ने हवाई जहाज और हवाई अड्डे ही बेच डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरावां में 100 बेड का अस्पताल सपा सरकार में बनना शुरू हुआ, उसे भी भाजपाई पूरा नहीं करा पाए। इस दौरान सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, अरुण शंकर शुक्ल, पूर्व विधायक रामकुमार निषाद, सीके त्रिपाठी, पूर्व विधायक बदलू खां, प्रत्याशी अंकित परिहार, डॉ. अभिनव कुमार, डॉ. आंचल वर्मा, उदयराज यादव, डॉ. मुन्ना अल्वी, सुधीर रातव मौजूद रहे।
उद्योगों और निर्यात को बढ़ावा देंगे
अखिलेश यादव ने कहा कि इंटर पास छात्रों की आईटी ट्रेनिंग कराकर 22 लाख लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि उन्नाव में कारखाने काफी संख्या में हैं। इनमें तमाम निर्यात भी करते हैं। सपा की सरकार बनने पर उद्यमियों की मदद कर उद्योगों और निर्यात को भी बढ़ावा देंगे।
प्रत्याशी के बहाने ली चुटकी
चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो सदन चलाते थे पार्टी ने उनका ही टिकट काट दिया। इशारों ही इशारों में उन्होंने भगवंतनगर के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के समर्थकों के मन की टीस को टटोलने की कोशिश भी की।
पुराना किला फतह करने की कोशिश
उन्नाव। कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहे उन्नाव में इस बार किला फतह करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी ताकत लगा दी है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए वह पांच दिन में तीसरी बार उन्नाव पहुंचे।

2007 में जब प्रदेश में बसपा के पक्ष लहर बनी थी तब भी यहां सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2012 के चुनाव में भी सपा ने जीत का परचम लहराया था। यहां छह में पांच सीटों पर सपा को जीत हासिल हुई थी। हालांकि 2017 के चुनाव में भाजपा की लहर चली तो जिले से सपा का सूपड़ा ही साफ हो गया था। पांच सीटों पर भाजपा ने भगवा फहराया और एक सीट पर बसपा की जीत हुई थी। ऐेसे में इस बार अखिलेश पुराना गढ़ जीतने के लिए पूरा जोर लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने आए। इससे पहले 15 फरवरी को पुरवा और 18 को मोहान विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जनसभा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed