फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   agriculter

खेती के साथ पशुपालन कर आय बढ़ाएं किसान

Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
agriculter
महिला लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी देते सदर विधायक पंकज गुप्ता व अधिकारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। अन्नदाता की वर्तमान आय को दोगुना करने के उद्देश्य से शुरू किए गए किसान कल्याण मिशन के तहत जिले के छह ब्लाकों में कृषक मेला व गोष्ठी हुईं। इस दौरान किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। कहा गया कि किसान परंपरागत खेती के साथ पशुपालन कर आय बढ़ा सकते हैं। किसानों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी में आयोजित किसान मेले का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य समेत अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं शौचालय, आवास आदि योजनाओं के पात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। मियागंज में कृषि निदेशक डॉ. एपी श्रीवास्तव ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि किसान धान, गेहूूं की खेती के साथ अन्य फसलें जैसे तिलहनी, दलहनी मूंगफली, लेमन ग्रास, तुलसी की खेती, पशुपालन करें। इससे उनकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। किसान सम्मान निधि के तहत दस किसानों को प्रमाणपत्र दिए गए। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर व जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा भी उपस्थित रहे। बांगरमऊ में विधायक श्रीकांत कटियार, सफीपुर में बंबा लाल दिवाकर, औरास में बृजेश रावत एवं पुरवा में विधायक अनिल सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार किसान सम्मानित
पुरवा विकासखंड में आयोजित किसान मेले में जैविक खेती करके फसलों का रिकार्ड उत्पादन करने वाले प्रगतिशील किसान वंशीलाल लोधी, सुरेंद्र प्रकाश, सोहनलाल व वीरभान को विधायक अनिल सिंह ने सम्मानित किया। राजकीय बीज भंडार प्रभारी विवेक सिंह व ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल भी मौजूद रहे। बीघापुर में प्रगतिशील किसानों ने सब्जियों एवं फलों की प्रदर्शनी लगाई। कृषि विभाग के अजय कुमार ने कहा कि केले के साथ सब्जी की खेती करके आय बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed