{"_id":"5f8db5e98ebc3ea965637ab9","slug":"agricalture-unnao-news-knp5894289111","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बिक्री में महिला किसानों को वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बिक्री में महिला किसानों को वरीयता
विज्ञापन
तुसरौर क्रय केंद्र का निरीक्षण करते पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला प्रशासन ने धान खरीद में महिला किसानों को केंद्रों पर वरीयता देने की व्यवस्था की है। उन्हें टोकन नहीं लेना होगा। उनके धान की खरीद सीधे होगी।
धान खरीद 28 फ रवरी 2021 तक होनी है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी किसान अपना धान सुखाकर एवं साफ कर क्रय केंद्रों पर लेकर जाएं। धान के मूल्य का भुगतान संबंधित किसानों के खाते में 72 घंटे के अंदर किया जाएगा। सप्ताह के दो दिन मंगलवार व शुक्रवार लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
धान क्रय केंद्र रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर अन्य सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। धान विक्रय में किसी तरह की असुविधा होने पर कृषक कंट्रोल रूम नंबर 0515-826022 और जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839565142, 9919865525 एवं संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। धान क्रय केंद्रों पर लगे बैनरों पर यह सभी संपर्क नंबर अंकित है।