{"_id":"1f56ee5d205d112ab2046735513080b5","slug":"after-three-events-woke-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घटनाओं के बाद जागी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घटनाओं के बाद जागी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में चोरी और लूट के प्रयास की तीन घटनाओं के बाद जागी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शहर की सभी बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ बैंकों में सीसी टीवी कैमरे खराब मिले तो कहीं सिक्योरिटी गार्ड नदारद थे।
विज्ञापन
बैंकों में घूम रहे कुछ संदिग्धों से पुलिस ने गहन पूछताछ की। सीओ सिटी ने बैंक मैनेजरों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही और साथ ही पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड को लहूलुहान कर लूट का प्रयास, एचसीबीएल बैंक के एटीएम बूथ गार्ड से जवाबी फायरिंग और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की घटनाओं के बाद बैंकों की सुरक्षा को लेकर चेती सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में शहर की सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान कई बैंकों के सीसी टीवी कैमरे खराब मिले। कई में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव दिखा। सीओ सिटी ने बैंक मैनेजरों से बात की और सीसी टीवी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड लगाने को कहा। उन्होंने बैंक अधिकारियों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि जब जहां जरूरत हो सूचना दें, तत्काल पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा।
इस दौरान स्टेट बैंक, पीएनबी और बैंक ऑफ इं़िडया में पुलिस ने संदिग्ध हालात में खड़े कुछ युवकों से गहन पूछताछ की। अभियान में किला पुलिस चौकी इंचार्ज मो. मन्नान, अस्पताल चौकी इंचार्ज इंदू यादव के अलावा शहर क्षेत्र के सभी पुलिस चौकी इंचार्ज शामिल रहे।