फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After performing women were at work

प्रदर्शन के बाद महिलाओं को काम पर लिया गया

Fri, 08 May 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 08 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
After performing women were at work

उन्नाव। दही चौकी स्थित सुपर शू कंपनी से निकाली गई महिलाओं को प्रदर्शन के बाद कंपनी में वापस काम पर ले लिया गया है। डीएम से की गई शिकायत के बाद गुरुवार को श्रम विभाग की दो सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान निकाली गईं महिलाओं ने गेट पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। श्रम विभाग व प्रबंधतंत्र के बीच वार्ता के बाद शुक्रवार को फिर से महिला श्रमिकों को काम पर आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को मेसर्स सुपर शू में कार्यरत एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने डीएम सौम्या अग्रवाल से कहा था कि वह फैक्ट्री में कई साल से कार्य कर रही थीं। इस दौरान उन लोगों को 27 से 29 अप्रैल के बीच बिना कारण बताए निकाल दिया गया। इससे उनके परिवार को चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने श्रम विभाग को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से दो सदस्यीय टीम दोपहर फैक्ट्री पहुंची और महिलाओं को भी बुलाया। काफी देर तक कोई नतीजा न निकलने पर महिलाओं ने गेट पर प्रदर्शन कर हंगामा काटा। इस दौरान महिला श्रमिकों में मधू, प्रेमा, किशन कुमारी, रीतू, शीला शुक्ला, रामरानी, सन्नो, रामा गौतम आदि ने बताया कि न्याय की गुहार लगाई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनपी सिंह व एके वर्मा ने बताया कि मामले में फैक्ट्री प्रबंधतंत्र से बात हुई है और वह लोग महिलाओं को काम पर फिर से रखने का राजी हो गए हैं। निकाली गईं महिलाओं को शुक्रवार से काम पर आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed