फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   after enchrochment drive construction work start

ढहाने के बाद अब निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
after enchrochment drive construction work start
अतिक्रमण अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतिक्रमण अभियान खत्म होने के बाद अब छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक रोड निर्माण के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। रोड निर्माण के जिम्मेदार विभाग यूडीए के अधिकारियों ने यहां पर डेरा जमा लिया है और सड़क चौड़ीकरण का चिह्नांकन शुरू करा दिया गया है। यूडीए अधिकारियों के मुताबिक पहले रोड निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके बाद फुटपाथ व नाला निर्माण होगा। इसके लिए मंगलवार को रोड की सफाई के साथ ही निर्माण के लिए खाका तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार से सोमवार तक चले ध्वस्तीकरण व मलबा उठान के बाद अब छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक रोड को साफ किया जा चुका है। रोड निर्माण के लिए यहां पर उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकारण (यूडीए) के अधिकारियों ने डेरा जमा लिया है। विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को रोड की साफ-सफाई करवाई। इसके बाद रोड के मध्य भाग से दोनों ओर 7-7 मीटर तक का चिह्नांकन करवाकर निशान लगवाए गए। इसके बाद रोड की धुलाई की गई। अधिकारियों ने पूरे दिन रोड की नापजोख की और बुधवार से रोड निर्माण का काम शुरू करवाने का खाका तैयार किया। यूडीए के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार को रोड की सफाई करवा दी गई है। बुधवार से निर्माण कार्य में तेजी ला दी जाएगी।
विज्ञापन


7 मीटर रोड, 1.25 मीटर सर्विस लेन व .75 मीटर की दोनो तरफ नाली
छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक रोड के मध्य से दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क का निर्माण होगा। इसके बाद सवा-सवा मीटर की सर्विस लेन और फिर दोनों तरफ पौन-पौन मीटर चौड़ी नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन स्वामियों को दिया गया समय
ध्वस्तीकरण किए जाने के बाद भी अभी यहां के कुछ निर्माणों के हिस्से अभी भी रोड निर्माण की जद में आ रहे हैं। इसके चलते यूडीए ने इन भवनों में 25 से 55 सेमी तक का लाल निशान लगवाया है। यूडीए अधिकारियों ने भवन स्वामियों को इस हिस्से को गिराने के लिए समय देते हुए कहा कि वह लोग जब तक सड़क का निर्माण करा रहे हैं तब तक चिह्नित हिस्से को साफ करा लें।

छोटा चौराहा पर नहीं दिखेंगे झूलते तार
यूडीए की अवस्थापना निधि के 17 लाख से बिछेगी अंडरग्राउंड विद्युत केबिल
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। छोटा चौराहा पर रोड चौड़ीकरण के साथ-साथ अब इसके सुंदरीकरण का जिम्मा भी यूडीए ने उठाया है। शहर वासियों को अब छोटा चौराहा पर रोड के बीचोबीच झूलते बिजली के तार व बीच-बीच में खड़े बिजली के खंभे नहीं दिखेंगे। यहां के लोगों को विद्युत सप्लाई की व्यवस्था अब अंडरग्राउंड केबिलों से होगी। इसके लिए विभाग ने अवस्थपना निधि से विद्युत विभाग को 17 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान किया है।
 शहर की हृदयस्थली छोटा चौराहा अभी तो लोगों को वीरान दिखने लगा है लेकिन उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूडीए) अब इसे पहले से और भी सुंदर बनाने की तैयारी में लगा है। ध्वस्तीकरण के बाद अब यहां पर रोड के बीच से दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी रोड फिर पैदल चलने के लिए फुटपाथ और फिर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण यूडीए करवा रहा है। इसके साथ-साथ विभाग ने इस रोड को झूलते तारों से मुक्ति दिलाने के लिए बिजली विभाग को 17 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया है। इस राशि से यहां पर अंडरग्राउंड विद्युत केबिलें डाली जाएंगी। इन केबिलों से ही यहां के लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। सिर्फ मार्ग प्रकाश के तय दूरी पर पोल लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। विभाग के इन प्रयासों के बाद अब नया छोटा चौराहा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा और लोगों को यहां पर पहले की कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकेगी।

इनसेट..........
अंडरग्राउंड विद्युतीकरण को किया 17 लाख का भुगतान
उन्नाव। छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक अंडरग्राउंड विद्युतीकरण के लिए बिजली विभाग को 17 लाख का भुगतान कर दिया गया है। रोड निर्माण के साथ ही विद्युत विभाग को यहां पर भूमिगत केबिल डालनी है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता भी हो गई है। राजेश्वर सिंह, सहायक अभियंता-यूडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed