फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Additional Chief Secretary launched special cleanliness campaign

अपर मुख्य सचिव ने विशेष स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary launched special cleanliness campaign
नोडल अधिकारियों को गांव के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंघल ने कलक्ट्रेट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मोती नगर मोहल्ले में स्वच्छता की हकीकत को परखा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आज वैज्ञानिक तरीके से स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर आगे चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्याय पंचायतों में तैनात नोडल अधिकारी अपनी देखरेख में साफ -सफ ाई कराएं। सफाई को लेकर जागरुकता फैलाएं और जमीनी हकीकत परखें। कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सभी को बचने के पूरे उपाय करने चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि माक्स एवं ग्लब्स आदि का उपयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी भी बनाकर रखें। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान को सफ ल बनाए जाने के लिए सभी 173 न्याय पंचायतों की एक-एक ग्राम पंचायतों में विशेष सफ ाई अभियान की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवंटित ग्राम पंचायत की साफ -सफ ाई आदि का फ ीडबैक, फोटो, वीडियो क्लिप एवं अपनी टिप्पणी रविवार शाम 5 बजे तक जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएंगे। उन्होेंने बताया कि जनपद के 1043 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने तैनात नोडल अधिकारियों को हरी झंडी दिखाकर गांवों में भ्रमण व निरीक्षण के लिए रवाना किया। विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर एडीएम राकेश कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव, विकास से संबंधित समस्त अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed