फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accused arrested for cheating in the name of getting job

Unnao News: नौकरी लगवाने के नाम धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of getting job
उन्नाव। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सदर कोतवाली के पहलीखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने एक पखवारा पहले पीतांबरनगर मोहल्ला निवासी जयसिंह, सिविल लाइन के सचिन मिश्र और किशोरीखेड़ा के वीरेंद्र यादव पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये ले लिए। न नौकरी लगवाई और ना रुपये लौटाए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसमें दो को पुलिस जेल भेज चुकी है, तीसरा फरार था। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले से आईटी एक्ट, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम सहित चार मुकदमे पहले से अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed