फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accident,up news,unnao news,unnao

जर्जर इमारत का गिरा छज्जा, दो दुकानदार सहित तीन घायल

Mon, 26 Sep 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident,up news,unnao news,unnao
बड़ा चौराहा पर जर्जर मकान छज्जा गिरने के बाद मलबा हटाती जेसीबी व व मौजूद एसडीएम,सीओ व ईओ नगर पालिक? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के भीड़ भरे बड़ा चौराहे पर रविवार को जर्जर मकान का छज्जा गिरने से भगदड़ मच गई। मलबा की चपेट में आकर दो दुकानदार और खरीदारी करने आई महिला घायल हो गई। एसडीएम, सीओ के निर्देश पर भवन के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई। एसडीएम ने बताया कि भवन स्वामी को जर्जर हिस्सा रात में ही तोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवारी मोहल्ला निवासी डॉ. ज्योतिस्वरूप तिवारी का सदर बाजार से धवन रोड बाजार जाने मोड़ पर ठीक बड़े चौराहे पर पुराना मकान है। जर्जर होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसी मकान के नीचे खोया मंडी और फुटपाथ पर दुकानें भी लगती हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जर्जर मकान में कई जगह दरारें भी आईं गई थीं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक मकान के छज्जे का हिस्सा गिर गया। इससे फुटपाथ पर दुकान लगाए कानपुर के मोहल्ला चुन्नीगंज निवासी मोहम्मद शमीम (50), तकीनगर मोहल्ले के अंबर (55) और इसी दौरान धवन रोड की ओर जा रहीं पूर नगर मोहल्ला निवासी जानकी (47) मलबे की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी ने बताया कि पायल खरीदने बाजार्र आइं थीं। पुलिस ने आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम अंकित शुक्ला, सीओ आशुतोष कुमार और कोतवाल राजेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।
एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका के माध्यम से नोटिस जारी कराया जा रहा है। शहर में जो भी इमारतें जर्जर हैं, उन्हें चिह्नित कर भवन स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा।

जर्जर मकान के मालिक डॉ. ज्योतिस्वरूप ने बताया कि किरायेदार से मुकदमा चल रहा है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने से मकान का न ही ध्वस्तीकरण कराया जा सका और न ही उसकी मरम्मत कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed