{"_id":"5ee519dd8ebc3e42fa48d46d","slug":"accident-unnao-news-knp56539746","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। अजगैन पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पति को गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (25) पुत्र राजबहादुर शुक्रवार को पत्नी पूजा के साथ अपनी ससुराल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भौली गांव गया था। शाम को वह हैलट में भर्ती बुआ को देखने पत्नी पूजा के साथ बाइक से कानपुर के लिए निकला। उन्नाव-लखनऊ मार्ग पर अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख ज्ञानेंद्र को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह हेलमेट लगाए था। मृतक तीन बहनों रिंकी, रीना, बीना के बीच इकलौता था। 26 फरवरी 2020 को उसकी शादी हुई थी। एकलौते पुत्र की मौत से बहनों के साथ मां मुन्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।