{"_id":"5ff35ff58ebc3e3d91334694","slug":"accidant-unnao-news-knp604012426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री तोड़कर अजगैन कोतवाली में घुसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्री तोड़कर अजगैन कोतवाली में घुसा ट्रक
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से अजगैन कोतवाली की टूटी बाउंड्री ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन/नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बनी अजगैन कोतवाली का स्टॉफ सुरक्षित नहीं है। सोमवार तड़के ओवरटेक की कोशिश में ट्रक ने आगे चल रहे अंगूर से लदे ट्रक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से ट्रक कोतवाली की बाउंड्री और विद्युत पोल तोड़कर अंदर घुस गया। पहरा दे रहे पुलिस कर्मी हादसे में बाल-बाल बच गए। पूर्व में दो बार इसी तरह ट्रक बाउंड्री तोड़कर अंदर घुस चुका है। दोनों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
नासिक से अंगूर व अनार लादकर दो दिन पहले लखनऊ-कानपुर हाईवे के रास्ते लखनऊ की दुबग्गा मंडी के लिए निकला महाराष्ट्र रजिस्ट्रेशन नंबर का ट्रक रविवार सुबह चार बजे अजगैन कोतवाली के सामने पहुंचा तभी पीछे से ओवरटेक की कोशिश में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
तेज टक्कर लगने से ट्रक कोतवाली की बाउंड्री व विद्युत पोल तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। पहरा दे रहे पुलिस कर्मी व सड़क पर वाहन की प्रतीक्षा में खड़े कुछ राहगीर बाल-बाल बच गए। अफरातफरी के बीच पहुंचे कोतवाल संतोष कुमार ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया गया। उनके मालिकों द्वारा नुकसान की भरपाई देने पर छोड़ दिया गया।