फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

आग बुझाने में किसान भी झुलसा, हालत गंभीर

Mon, 23 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
accidant
आग बुझाने में झुलसा किसान ओम प्रकाश राठौर। - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। ग्राम नसिरापुर के मजरा चकमीरापुर में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से 50 क्विंटल धान जल गया। आग बुझाने में किसान भी झुलस गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नसिरापुर के मजरा चकमीरापुर निवासी ओम प्रकाश राठौर पुत्र कन्हैया लाल राठौर का गांव के बाहर चार बीघा खेत है। उसने धान की फसल बोई थी। कटाई-मड़ाई कर 50 क्विंटल धान मंडी बेचने के लिए खेत पर ही जमा कर रखा था। ओम प्रकाश खेत में ही रहकर धान की निगरानी कर रहा था। रविवार शाम सात बजे वह शौच के लिए चला गया। तभी उसके धान की पराली में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लपटें देख वह भागकर खेत पहुंचा तो परासी के पास ही लगा धान का टाल जलता देखा। वह आग बुझाने का प्रयास करने लगा। जानकारी मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक पूरा धान जल गया।
विज्ञापन

आग बुझाने में ओम प्रकाश भी झुलस गया। उसे बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसान ने रंजिशन किसी व्यक्ति द्वारा आग लगा देने का आरोप लगाया है। लेखपाल नारेंद्र कुमार ने 48 क्विंटल फसल जल जाने की रिपोर्ट प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से एक लाख की गृहस्थी जली
बांगरमऊ। ग्राम जिरिकपुर में रघुनाथ पुत्र चंद्रिका की झोपड़ी में रविवार आधी रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसके नीचे रखे लगभग 50 हजार के जेवरात, पांच हजार नकद, गेहूं, लाही, कपड़ा समेत एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गृहस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed