फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

बारिश से ढही कच्ची छत, महिला की मौत

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
accidant
बारिश से गिरी हैदराबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी नामित सभासद नन्हकऊ के घर की छत। - फोटो : UNNAO
आसीवन। हैदराबाद में देर रात बारिश के चलते मकान की कच्ची छत गिर जाने से नामित सभासद की पत्नी मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी मियागंज लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के नगर पंचायत हैदराबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी नामित सभासद नन्हकऊ की पत्नी रामरती (60) घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। पति नन्हकू इसी कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में बैंक आफ इंडिया के पास साइकिल की दुकान की रखवाली करने के लिए दुकान पर लेटा था। बेटा शीतल अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात बारिश होने से करीब साढ़े तीन बजे उनके घर की कच्ची छत ढह गई जिससे महिला मलबे में दब गई। बेटे शीतल ने शोर मचाया। शोर गुल सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और मलबा हटाकर नीचे दबी महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद सीएचसी मियागंज लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी पवन पाठक व लेखपाल नीरज मौके पर पहुंचे लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को दी। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed