फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला व अधेड़ समेत चार लोग घायल

Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
accidant
पाटन (उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र में सोमवार को हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के पोरई गांव निवासी सुरेश पत्नी गुड़िया (30), बेटे शुभम (15) व शिवम (8) को साथ लेकर बाइक से बजनखेड़ा गांव स्थित ससुराल गया था। वापस घर जाते समय ताजकपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में बाइक में सवार गुड़िया, शुभम व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सुरेश को सामान्य चोट आई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुमेरपुर पीएचसी ले जाया गया जहां से सुरेश को छोड़कर अन्य सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे फ तेहपुर जनपद के खागा निवासी ट्रक चालक चंद्रहास को पुलिस ने वाहन समेत कब्जे में ले लिया। उधर, थानाक्षेत्र के ही पाटन धानीखेड़ा मार्ग पर दुबाई मोड़ के निकट पशु चिकित्सालय सुमेरपुर की गाड़ी ने बाइक सवार एक अधेड़ को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पाटन सीएचसी ले जाया गया। उपचार के बाद घायल की हालत सामान्य बताई जा रही है। दोनों ही दुर्घटनाओं में घायल हुए बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचगांव किला निवासी धीरज (25) कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को अपने चचेरे चाचा पेंटर बसंतु (24) के साथ बाइक से मिर्जापुर सुम्हारी गांव दोस्त से मिलने गया था। वापस लौटते समय मिर्जापुर सुम्हारी सपंर्क मार्ग पर मोतियाखेड़ा गांव के निकट बाइक तेज रफ्तार में पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। परिजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाए जहां से चिकित्सक ने गंभीर हाल देख जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। धीरज हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed