फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accelerating on the highway over bridge repair

हाईवे पर ओवरब्रिज की मरम्मत में तेजी

Tue, 18 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 18 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accelerating on the highway over bridge repair
टूटे ओवरब्रिज में सरिया वेल्डिंग कर जाल को ठीक करते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएम की तल्खी के बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे ओवरब्रिज की टूटी स्लैब की मरम्मत में मंगलवार को तेजी आई। टूटे हिस्से को तोड़ने के बाद स्लैब की सरिया में मोटी सरिया के टुकड़े जोड़े गए। कर्मियों ने बताया कि  सरिया को ज्वाइंट के आउटर एंगिल से वेल्डिंग की जा रही है इसके बाद टूटे पैच की स्लैब डाली जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के रायबरेली रेलवे क्रासिंग पर जून 2015 में 54 करोड़ की लागत से बने 700 मीटर लंबे पुल की स्लैब में एक साल में तीसरी बार दरार आई है। 8 अक्तूबर को अंडर पास के ऊपर की स्लैब टूटने से बड़ा हादसा होते बचा।
विज्ञापन


इसके बाद एनएचआई ने मरम्मत का काम देख रही एजेंसी पीएनसी को टूटी स्लैब की मरम्मत करने के निर्देश दिए। आनन-फानन मरम्मत का काम शुरू कराया गया। अधिकारियों के हरकत में आने पन मौजूद समय में काम तेजी से हो रहा है। मामले की जानकारी होने पर डीएम सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन को ओवरब्रिज निर्माण की हाईलेवल कमेटी से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed