फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A youth riding a bike died in a collision with a dumper, another bike rider injured

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा बाइक सवार घायल

Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike died in a collision with a dumper, another bike rider injured
सुरजीत (फाइल फोटो) - फोटो : सुरजीत (फाइल फोटो)
बांगरमऊ (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जगटापुर गांव के सामने सोमवार शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक सवार घायल हो गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गांव जगटापुर निवासी सुरजीत (20) दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता था। रविवार शाम दिल्ली से अपने घर आया था। सोमवार सुबह वह अहिरनपुर गांव में रहने वाली बीमार मौसी को दवा दिलाने बाइक से गया था। शाम को उन्हें उनके घर पर छोड़ने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जगटापुर गांव के सामने तेज रफ्तार डंपर ने पहले सफीपुर निवासी राजवीर सिंह (25) को टक्कर मारी, इससे वह घायल हो गया। भगाने के प्रयास में चालक ने बाइक सवार सुरजीत को रौंद दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बेटे का शव देख मां अमरावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है। डंपर कब्जे में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed