फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A pipeline leak caused a blockage in the pits dug for repairs, leaving the ambulance stranded for an hour and a half.

Unnao News: पाइपलाइन में लीकेज, दुरुस्त किए जाने के लिए खोदे गए गड्ढों से लगा जमा, डेढ़ घंटा फंसी रही एंबुलेंस

Sat, 25 Apr 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
A pipeline leak caused a blockage in the pits dug for repairs, leaving the ambulance stranded for an hour and a half.
फोटो-35- पिहानी में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
पिहानी। नगर में पानी की टंकी को भरने के लिए कोतवाली रोड के नलकूप से पुरानी टंकी तक गए पाइपलाइन में लीकेज से बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। लीकेज दुरुस्त किए जाने के लिए खोदाई से आधा मार्ग तक गड्ढा और आसपास मिट्टी जमा होने से वाहन मुश्किल से निकल पाए। वाहनों की जरा सी संख्या बढ़ने पर दो दिन से भयंकर जाम लग रहा है। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

नगर में पाइपलाइन लीकेज से शुक्रवार को दिन भर जाम रहने के बाद शनिवार सुबह भी जाम के साथ हुई। मुख्य सड़क पर जाम से लोग कराह उठे। पुलिस कर्मियों को भी दिन से पसीना-पसीना होना पड़ा। लीकेज के कारण करीब 1,500 घरों की जलापूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में पुरानी पानी की टंकी के नलकूप नंबर दो की लाइन में लीकेज से शनिवार को दूसरे दिन भी करीब 1,500 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। मोहल्लों में पानी को लेकर मारामारी रही। पेयजल आपूर्ति को लेकर तीन पानी की टंकी चालू हैं। तीन जोन में बांट कर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

सल्लिया रोड स्थित पुरानी टंकी को भरने के लिए दो नलकूप हैं। पहला टंकी के पास है और दूसरा नलकूप कोतवाली रोड पर है। इससे टंकी तक आई मुख्य लाइन में बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम लीकेज हो गया। इससे शनिवार को भी जलापूर्ति बंद रही। शुक्रवार रात भर काम चलने के बावजूद लीकेज ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी-हरदोई रोड पर खोदाई कर लीकेज ठीक किए जाने में श्रमिक जुटे रहे। खुरमुली, कोटकलां, मीरसराय, करावां रोड और जूनियर हाईस्कूल रोड के लगभग 1,500 घरों की पेयजल आपूर्ति बंद रहने से भीषण गर्मी में लोग बुरी तरह परेशान हुए। ईओ अमित कुमार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मल्लावां में हैं। संबंधित लिपिक अश्वनी वाजपेयी ने बताया कि मरम्मत कराई जा रही है जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद है।

----
नगर के अंदर से होकर निकले वाहन, स्थिति और बिगड़ी
बस स्टैंड पर पाइपलाइन लीकेज मरम्मत के कारण पिहानी-हरदोई रोड पर पुलिस चौकी से लेकर जीजीआईसी गेट तक कई घंटे तक जाम लगा रहा। इसमें स्कूली बसें और एंबुलेंस भी शामिल फंसे रहीं। सीएचसी से मझिला की महिला मरीज को लेकर हरदोई जा रही 102 एंबुलेंस तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही। स्कूली बच्चों को बेहाल होना पड़ा। आम राहगीरों को भी तमाम दुश्वारियां हुईं। मुख्य मार्ग पर जान लगने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन अंदर के रास्तों से होकर गुजरने लगे तो अंदर के रास्तों पर भी जाम जैसी स्थिति दिखाई पड़ी। यातायात बहाल कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

फोटो-35- पिहानी में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

फोटो-35- पिहानी में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed