{"_id":"5e1628428ebc3e87dd3c96b8","slug":"a-map-of-india-will-be-made-in-pulwama-with-the-soil-of-unnao-unnao-news-knp537201663","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव की मिट्टी से पुलवामा में बनेगा भारत का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव की मिट्टी से पुलवामा में बनेगा भारत का नक्शा
विज्ञापन
उन्नाव में पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान अजीत कुमार आजाद के स्मारक स्थल पर मौजूद बंगलु?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुलवामा हमले में शहीद हुए उन्नाव के लाल अजीत कुमार आजाद के आंगन व स्मारक स्थल की माटी की खुशबू पुलवामा में महकेगी। शहादत दिवस पर इस माटी से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारत का नक्शा बनाया जाएगा। शहीदों के सम्मान में यह बीड़ा बंगलुरू के शिक्षक उमेश ने उठाया है। मंगलवार को वह शहीद अजीत कुमार आजाद की पत्नी के हाथों उनके घर व स्मारक स्थल की मिट्टी लेकर गए हैं।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में देश के कई सैनिक शहीद हो गए थे। इस शहादत ने बंगलुरू के संगीत शिक्षक उमेश गोपीनाथ जाधव को विचलित कर दिया। शहीद सैनिकों के सम्मान में उन्होंने उनके घर-आंगन और स्मारक स्थल की मिट्टी इकट्ठा कर पुलवामा में 14 फरवरी 2020 को भारत का नक्शा बनाने का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने हमले में शहीद हुए सैनिकों के नाम पते का ब्योरा जुटाया और 9 अप्रैल को कार से शहीदों के घर निकल पड़े। कई प्रदेशों में भ्रमण करने के बाद वह 7 जनवरी 2020 को पुलवामा हमले में शहीद हुए उन्नाव के अजीत कुमार आजाद के घर शहर के मोहल्ला लोकनगर पहुंचे।
उमेश जाधव ने शहीद की पत्नी से उसके घर की मिट्टी कलश में लेने के बाद चौरा स्थित स्मारक स्थल पर पहुंचकर वहां की भी मिट्टी ली। उमेश जाधव ने 14 फरवरी 2020 को पुलवामा हमले का एक साल पूरा हो जाएगा। 14 फरवरी को ही इस हमले में शहीद हुए जवानों के घर की मिट्टी से पुलवामा में भारत का नक्शा बनाकर सामूहिक एकता का संदेश दिया जाएगा। 9 अप्रैल को बंगलुरू से निकलते वक्त ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ के डीआइजी सनंत कमल ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें उनके मिशन पर रवाना किया था।
विज्ञापन
देश के लिए शहादत देने वाले सैनिकों के घर की माटी का सम्मान करने के लिए अपने मिशन पर निकले उमेश जाधव ने बताया कि अब तक वह लगभग 82 हजार किमी की यात्रा कर 23 राज्यों में शहीदों के घर पहुंच चुके हैं। जिसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश गुजरात, आंध्रपद्रेश, उत्तरप्रदेश, केरल समेत अन्य शामिल हैं।