{"_id":"86238","slug":"Unnao-86238-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से कई मोहल्लों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से कई मोहल्लों में अंधेरा
Unnao
Updated Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला अंसार मैदान स्थित कम क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से दर्जनो मोहल्ले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे हैं। इससे नागरिकों में रोष है। लोगों ने दो दिन में ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अत्यधिक भार के कारण अंसार मोहल्ले में स्थापित सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व फुंक गया था। इसकी सूचना उसी दिन उपकेंद्र कर्मियों को दे दी गई थी। आपूर्ति ठप होने से नगर के अंसार मैदान, कसैटा, चमरौधा, गढ़ी, पड़ियाना, आनंदी टोला, टेढ़ी बजरिया, खत्रियाना आदि दर्जनों मोहल्ले अंधेरे में डूबे हैं। चेयरमैन इकबाल हसन अंसारी, हफीजुर्रहमान, सेहैल अंसारी, सलीम अंसारी, जाहिद अंसारी, मतीउल्ला, सफीउल्ला समेत अन्य लोगों ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि दो दिन में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वे आंदोलन करेंगे। एसडीओ एचएल सरोज ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
उधर, करीब तीन हजार आबादी वाले गांव ताजपुर को बिजली मुहैया कराने के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। अधिक विद्युत भार के चलते दो माह पूर्व यह ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसकी सूचना भी विभाग को समय से दे दी गई थी लेकिन दो माह बाद भी इसे बदला नहीं जा सका है।ग्राम प्रधान जगावती, बृजेश कुमार, राजेंद्र कटियारी, नोखेलाल, अजय कटियार, रामपाल, जयप्रकाश, प्रदीप कटियार, पप्पू कटियार एवं कुंवर बहादुर आदि उपभोक्ताओें ने शीघ्र फुंके ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति चालू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बिछिया प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम सभा तारगांव के मजरे मद्दीखेड़ा में एक माह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। उपभोक्ता राजेश रावत, अशोक रावत, रामबालक, शिवप्रसाद गौतम, शिवनरेश रावत आदि ने बताया कि लगभग दो दर्जन कनेक्शन धारकों को बिजली आपूर्ति करने के लिए 64 केवीए का एक ट्रांसफार्मर स्थापित है। कटिया धारकों की अधिक संख्या होने से लोड बढ़ जाता है। इससे ट्रांसफार्मर आएदिन फुंकता है। इन लोगों ने कई बार विभाग को लिखित सूचना दी लेकिन आज तक इसे बदला नहीं गया। इस बाबत अवर अभियंता एसके मिश्रा ने कहा कि ट्रांसफार्मर सही है। उसके दो फेस जले हैं उन्हें भी सही करवा दिया जाएगा।