{"_id":"82341","slug":"Unnao-82341-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बच्ची समेत छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बच्ची समेत छह की मौत
Unnao
Updated Wed, 20 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज/उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी समेत समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। अचलगंज थाना क्षेत्र में बालू लदा ट्रक टेंपों को ओवरटेक करने में सामने से आ रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे में बोलेरो चालक और एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग पर बालू लादकर कानपुर की ओर जा रहा ट्रक छतुरिया कुआं के पास टेंपो को ओवरेटक करने के प्रयास में सामने से आ रही बोलेरो जीप को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसमें बीघापुर थाना क्षेत्र के यदुनंदन खेड़ा निवासी बोलेरो चालक नीरज (30) पुत्र रामदास और जीप में बैठे पुरवा के चमियानी गांव निवासी जागेश्वर की चार साल की बेटी हिमांशी की मौत हो गई। जागेश्वर (40) अपनी पत्नी संगीता की कानपुर से दवा लेकर परिवार के अन्य लोगों के साथ घर लौट रहा था। हादसे में जागेश्वर और उसकी पत्नी के अलावा बारासगवर थाना क्षेत्र के दौदापुर गांव निवासी सास सरोज देवी (50) पत्नी राजकिशोर, उसकी पुत्री मांशी (5), पुत्र अभिषेक (16) और साला साहिल निवासी दौदापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारासगवर प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल और बाइक की टक्कर में साइकिल और बाइक चालक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के टेढा गांव निवासी विश्वनाथ (65) सोमवार देर शाम साइकिल से ओसियां गांव जा रहा था। रास्ते में ओसियां-भवानीखेड़ा मार्ग पर भरतीपुर गांव निवासी बाइक चालक राजधान (35) पुत्र ओमप्रकाश रैदास ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे एसआई ब्रजेंद्र सिंह ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से विश्वनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चालक राजधान की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी क्रम में माखी थाना क्षेत्र के भदनी पारा गांव निवासी बेचेलाल (50) शहर में रहकर रिक्शा चलाता था। सोमवार की रात वह हिरन नगर स्थित फर्नीचर की दुकान में रिक्शा खड़ा खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी जीप उसे टक्कर मारते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी मोहन पासी सोमवार को मिर्री चौराहा पर अपना ट्रैक्टर बनवाने गया था। देर रात वह घर लौट रहा था पुरवा मार्ग पर असेहरू मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर मोहन की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।