{"_id":"80817","slug":"Unnao-80817-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्को पार्क से एक और चंदन का पेड़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्को पार्क से एक और चंदन का पेड़ चोरी
Unnao
Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। क्षेत्र पंचायत के गांव सथनीबालाखेड़ा स्थित इफ्को पार्क से कीमती चंदन पेड़ों के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीती रात चोर फिर लाखों का चंदन का पेड़ काट ले गए। सचिव ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
इफ्को के प्रबंध निदेशक उदयशंकर अवस्थी ने अपने पैतृक गांव सथनीबालाखेड़ा में इफ्को पार्क की स्थापना कर अपनी मां के नाम पर चंदन का पेड़ रोपित किया था। लाखों रुपए मूल्य के इस पेड़ को तकरीबन दो सप्ताह पहले चोर काट ले गए थे। पुलिस किसी नतीजे तक पहुंचती इसके पूर्व गुरुवार की रात चोर दूसरा चंदन का पेड़ भी काट ले गए। सचिव सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पार्क की ऊंची चहारदीवारी क्षतिग्रस्त नहीं हुई है और न ही मुख्य गेट का ताला टूटा है। जमीन से तकरीबन एक फुट की ऊंचाई पर दोनों पेड़ों को एक ही तरह से आरे से काटा गया है। सचिव का कहना है कि इसके पूर्व कई बार यूकेलिप्टस के पेड़ भी काटे जा चुके हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। सथनीबालाखेड़ा प्रधान कट्टर, विजयशंकर द्विवेदी, अशोक दीक्षित, बढ़कऊ यादव आदि ने पुलिस अधीक्षक से मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराए जाने तथा चोरों को पकड़े जाने की मांग की है।