{"_id":"76557","slug":"Unnao-76557-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति में आरक्षण बहाल किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति में आरक्षण बहाल किया जाए
Unnao
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। प्रोन्नतियों में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने के विरोध में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर महासभा के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। महासभा ने पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना सभा की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान के 77 वें संशोधन से दलितों को प्रोन्नतियों में आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। साथ ही 85 वें संशोधन से परिणामी ज्येष्ठता का लाभ दिया गया था। इस व्यवस्था को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया। राज्य सरकार ने एम नागराज के मुकदमे में दिए गए निर्देशों के अनुसार दलितों की प्रतिनिधित्व की स्थित उनके पिछड़ेपन तथा दक्षता आदि का मूल्यंाकन नहीं किया। इसलिए उ.प्र. आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा 3(7) तथा तृतीय संशोधन ज्येष्ठता नियमावली 2007 जिसमें परिणाम ज्येष्ठता का लाभ दिया गया था, उसे समाप्त कर दिया गया। धरने के बाद महासभा के लोग जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इस अवसर पर चेतराम भारती, देशराज भारती, बद्री प्रसाद वर्मा, नीतू वर्मा, माधुरी गौतम, ममता पाल, शिवशंकर, वेदवती, रेनू गौतम, सुरेन्द्र प्रकाश, बुद्वेश कुमार, उमेश रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन