{"_id":"76272","slug":"Unnao-76272-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैग टीम के आने से अफसरों और ग्राम प्रधानों की नींद उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैग टीम के आने से अफसरों और ग्राम प्रधानों की नींद उड़ी
Unnao
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) टीम के आने की खबर से सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के अफसरों और ग्राम प्रधानों की नींद उड़ी हुई है। हाल यह है कि सभी रात-दिन एक कर कागजों में सब कुछ दुरुस्त करने में जुटे हैं। मालूम हो कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) टीम मंगलवार को जिले में पहुंच गई है। टीम दो महीने तक रुककर तीन विकास खंडों में विकास कार्यों की हकीकत परखेगी।
विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण की 67 ग्राम पंचायतों में कैग टीम के निरीक्षण के लिए अनूपपुर, मवइयामाफी, छेरिहा, करौंदी, बदियाखेड़ा, भैंसई कोयल, रानीपुर, चंदनपुर, विभौरा, टिकरी गनेश, रावतपुर गांवों का चयन किया है। जानकारी मिली है कि कैग के सदस्य ग्राम पंचायतों का वर्ष 2007 से 2011 तक का वित्तीय आडिट के साथ-साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे। टीम के सदस्य इंदिरा आवास, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आईडब्लूडीपी तथा पीएमजीएसवाई के अतिरिक्त मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के साथ जॉबकार्ड धारकों से रुबरू होंगे। टीम के जिले में पहुंचने की खबर मिलते ही बीडीओ अजय प्रसाद सिंह अभिलेखों को दुरुस्त कराने में लगे हैं। उधर, सूत्रों का कहना है कि पूर्व में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी मातहतों को मोबाइल पर ‘मैनेज’ कराने की हिदायत दे रहे हैं।