{"_id":"76265","slug":"Unnao-76265-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम खत्म हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम खत्म हो
Unnao
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि इस अधिनियम को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. प्रेम नारायण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष नफीस अहमद ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का लाइसेंस अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जा रहे लाइसेंस को समाप्त किया जाए। लाइसेंस प्रथा से केवल व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कृषि उत्पादन मंडी परिषद का लाइसेंस फुटकर व्यापारियों से समाप्त किया जाए, क्योंकि फुटकर व्यापारी केवल थोक व्यापारियों से ही माल खरीद कर बेचता है। उस पर टैक्स देने की जिम्मेदारी नहीं बनती है। मांग की कि उप्र में इंस्पेक्टर राज को समाप्त किया जाए क्योंकि इस कानून से व्यापारियों को परेशान किया और धमकाया जाता है। ज्ञापन देने वालों में उमा शंकर, रियाज अहमद पप्पू, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राकेश सैनी, मो. आरिफ खान, परवेज अहमद, बृजमोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।