{"_id":"75662","slug":"Unnao-75662-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति लूट मामले में नपे जीआरपी एसओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति लूट मामले में नपे जीआरपी एसओ
Unnao
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लूट का खुलासा करने में नाकाम रहे जीआरपी एसओ पंकज कुमार सिंह पर तबादले की गाज गिरी है। उनके स्थान पर सुधाकर पांडेय को जीआरपी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि पंकज कुमार सिंह को लखनऊ चारबाग जीआरपी में बतौर एसआई तैनात किया गया है।
मालूम हो कि 26 अप्रैल को उन्नाव-सोनिक के मध्य संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कुछ बदमाशों ने चेनपुलिंग करके रोक दिया था। ट्रेन रुकने पर तीन महिलाओं की सोने व चांदी की चेन लूट ले गए थे। चेन लूट की इस घटना को जीआरपी के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया था। रेलवे एसपी डा. मनोज कुमार ने दूसरे दिन घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने जीआरपी उन्नाव को मामले के खुलासे के लिए लगाया था। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जीआरपी को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कप्तान ने शुक्रवार को ही उनका ट्रांसफर कर दिया और उनके स्थान पर सुधाकर पांडेय को जीआरपी उन्नाव का नया थानाध्यक्ष बनाया। पंकज 5 अप्रैल को ही यहां आए थे। सुधाकर पांडेय ने शनिवार शाम को कार्यभार ग्रहण कर लिया।