फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आपसी विवाद में पत्नी की गोली मार कर हत्या

आपसी विवाद में पत्नी की गोली मार कर हत्या

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। आपसी विवाद के बाद युवक ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के सैंता गांव निवासी तौफीक ने मंगलवार रात अपनी पत्नी गुलफ्शां (20) की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरसैनी गांव निवासी मृतका के पिता मारूफ अली ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतका के पिता के आरोप लगाने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तौफीक ने पुुलिस को बताया मंगलवार रात खाना खाने के दौरान इलेक्ट्रिक लैंप न जलाने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने पत्नी गुलफ्शां को झापड़ मार दिया था। हत्यारोपी ने पत्नी के गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही है। तफ्तीश के दौरान पुलिस को घटना स्थल पर कई ऐसे सुराग मिले जिससे गुलफ्शा की हत्या के सुराग मिले हैं। पिता ने दामाद पर (मृतका के पति) हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता मारूफ ने बताया छह महीने पहले 19 मई को उसने अपनी बेटी की शादी तौफीक से शादी की थी। उनके मुताबिक तौफीक गाजियाबाद में गमला बनाता है। बताया मोहर्रम में वह अपने घर आया था। तीन नवंबर को तौफीक गुलफ्शां को साथ लेकर सुरसैनी आया था और तीन दिन रुकने के बाद लौटा था। मृतका के चाचा अनीस ने गांव में किसी महिला से तौफीक के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आसपास के लोगों ने बताया मंगलवार को उसी महिला को लेकर दंपति में विवाद हुआ था। इसके बाद गुलफ्शां की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed