{"_id":"40-205509","slug":"Unnao-205509-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोकामना मंदिर में हुई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोकामना मंदिर में हुई प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा
Unnao
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। बाबाखेड़ा के पास स्थित मनोकामना मंदिर में मंगलवार को देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पहले विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु एक दर्जन देवी-देवताओं की झांकियों के साथ जयकारे लगाते हुए अचलगंज लोहचा तिराहा से बदरका करौंदी होते हुए करीब 20 किमी का सफर तय करके शाम 4 बजे वापस मंदिर पहुंचे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। आचार्य पंडित रामआसरे मिश्र, उमाकांत शुक्ल, वेदप्रकाश त्रिपाठी, प्रवीण प्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार दीक्षित, जैदेव दीक्षित व प्रतीक त्रिपाठी आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधिविधान से विघभन विनाशक गणेश, मां भगवती, रामदरबार, राधाकृष्ण, सांईनाथ, शिव परिवार, विष्णु लक्ष्मी, सरस्वती आदि देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया।
इस दौरान चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन स्वामी आधार चैतन्य ने उग्रसेन और कंस की कथा सुनाकर श्रोताओं को ज्ञान गंगा में डुबकी लगवाई। कार्यक्रम में सपा नेता अरुण शंकर शुक्ला भी उपस्थित रहे। मंदिर संस्थापक सिद्धनाथ यादव, अध्यक्ष मनीष यादव ने भक्तजनों का स्वागत किया। इस मौके पर सिद्ध प्रसाद, देवीप्रसाद अश्वनी, पंकज, राकेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार, मुकेश यादव, संतोष, विश्राम, श्रवण, कांती, शिखा, अंजू, आरती और पूजा यादव आदि मौजूद रहे।