{"_id":"40-197935","slug":"Unnao-197935-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला छात्र का शव
Unnao
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहे दिल्ली निवासी छात्र का शव संदिग्ध हालात में सदर कोतवाली क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास मिले एक बैंग में उसका आईकार्ड, कपड़े और डायरी मिली। जेब में एक सुसाइट नोट भी मिला। डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
दिल्ली के ज्वालानगर सहादरा निवासी कौशलेंद्र सिंह (24) पुत्र दिनेश सिंह कानपुर में रहकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरबारी खेड़ा में लोगों ने रेलवे लाइन और कानपुर मुख्य मार्ग के बीच नीम के पेड़ में युवक का शव लटकता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मगरवारा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने घटना स्थल पर तफ्तीश करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने जिस पेड़ में फासी लगाई उसी टहनी पर एक काले रंग का बैग भी मिला। पुलिस को बैग में एक अंडरवियर, एक डायरी, टिफिन और एक आईकार्ड मिला। आईकार्ड में जेईई मेंस 2015 लिखा हुआ है। चौकी इंचार्ज ने डायरी में लिखे मोबाइल नंबर से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता ने फोन पर बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से औरैया जिले के जौंतपुर का रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर सोमवार दोपहर औरैया निवासी मृतक के बाबा वीरेंद्र सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।
इंसेट......
सुसाइट नोट में लिखी अपनी बात
मृतक की जेब से मिला सुसाइट नोट माता-पिता के लिए लिखा गया है। सुुसाइट नोट में माता-पिता से खुद को लायक बेटा साबित न कर पाने पर अफसोस जताया है और आत्महत्या का कदम उठाने के लिए क्षमा भी मांगी है।
विज्ञापन
इंसेट........
पुलिस कर रही है कई बिंदुओं पर जांच
पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। पुलिस की नजर में सबसे अहम बिंदु यह है कि कानपुर में रहने वाला कौशलेंद्र आखिर फांसी लगाने यहां क्यों और किस हालात में पहुंचा। हालांकि पुलिस को आशंका है कि एकांत स्थान तलाशते हुए वह यहां तक पहुंच गया हो। मृतक का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर रस्सी से लटका हुआ था। मृतक के पैर में चप्पल भी थे। शक है कि कोई चप्पल पहनकर इतनी ऊंचाई तक कैसे चढ़ा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जेब से मिले सुसाइट नोट की राइटिंग मृतक की है या किसी और की। जेब में पर्स व पैसा भी नहीं मिला है। ऐसे में यह बात भी गले नहीं उतरती कि कानपुर से उन्नाव तक वह आखिर कैसे पहुंचा।