{"_id":"40-197285","slug":"Unnao-197285-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे के काम से छात्रों का भविष्य संकट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे के काम से छात्रों का भविष्य संकट में
Unnao
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के काम में तेजी पकड़ने से छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। तहसील कर्मियों के एक्सप्रेस वे के काम में लग जाने से सफीपुर और हसनगंज तहसील के हजारों छात्र-छात्राओं के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र निर्धारित समय पर नहीं बन पा रहे हैं। छात्र रोजाना तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। समय से प्रमाण पत्र न मिलने से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है।
तहसील हसनगंज क्षेत्र के गांव पारा, कोरारी कला के छात्र राजेंद्र, दीपक, विपिन, निशा, ज्योति सहित सफीपुर तहसील के चकलवंशी, मेथीटीकुर की अपर्णा सिंह, मुन्ना, मनीष, अभिषेक आदि छात्रों ने बताया कि लोकवाणी केंद्र पर एक माह पूर्व निवास, जाति सहित आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। लोकवाणी केंद्र में जानकारी की तो उन्हें बताया गया कि आवेदन कर दिया गया है देरी क्यों हो रही है तहसील से पता करें। जब वह लोग तहसील पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। तहसील कर्मी अभी इसी काम में व्यस्त हैं। जिसके चलते प्रमाण-पत्र बनने में देरी हो रही है। इन छात्रों का कहना है कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वह लोग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा सरकारी विभागों में नौकरी के लिए भी वह लोग फार्म नहीं भर पा रहे हैं। रायपुर की मनीषा, राकेश कुमार, धनंजय आदि ने बताया कि बैंक में नौकरी के लिए आवेदन फार्म भरना था लेकिन समय से प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं। जिससे आवेदन नहीं कर सके। अंतिम तिथि गुजर गई और अब तो उन लोगों का भविष्य भी संकट में फंसता दिख रहा है। एसडीएम और तहसीलदार को भी इस बाबत अवगत कराया जा चुका है लेकिन वह लोग भी सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
वर्जन
डिजिटल सिग्नेचर लेने वाली डिवाइस कुछ दिन पहले एक्सपायर हो गई थी। जिस कारण प्रमाण-पत्रों के बनने में परेशान हुई और इन्हें जारी करने में देरी हो गई। अब सारा काम समय से किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के काम में व प्रमाण-पत्रों को बनाने के काम में लगी टीमें अलग-अलग हैं। भूमि अधिग्रहण के चलते प्रमाण-पत्र जारी होने में देरी की बात गलत है। - प्रवीणा, एसडीएम, सफीपुर