फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   एक टीचर के हवाले 200 स्टूडेंट

एक टीचर के हवाले 200 स्टूडेंट

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय महामदाबाद कलवारी मे लगभग दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के लिए मात्र एक टीचर तैनात हैं। टीचर ने खंड शिक्षाधिकारी से विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कर शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत महमदाबाद कलवारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान शिक्षासत्र में करीब दो सैकड़ा छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिन्हेें शिक्षित करने के लिए प्रधान शिक्षिका सरोजनी देवी तथा सहायक शिक्षक अहमद फरीद की तैनाती है। लेकिन सहायक शिक्षक को विकास खंड के ग्राम दरियापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जिससे लगभग दो सौ छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी प्रधान शिक्षिका के ऊपर है। टीचरों के अभाव में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्रधान शिक्षिका सरोजनी देवी ने खंड शिक्षाधिकारी से शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर शिक्षण व्यवस्था सुधारने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी पंकज गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते ऐसा हो रहा है। शीघ्र ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट.........
टीचरों की तैनाती की मांग
प्राथमिक विद्यालय दरियापुर में भी 70 छात्रों को पढ़ाने के लिए एक हेड टीचर नाहर सिंह की नियुक्ति थी। उनके रिटायर्ड होने के बाद विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया था। इसके चलते प्राथमिक विद्यालय महमदाबाद कलवारी के सहायक टीचर अहमद फरीद को इस विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। उसके बाद इस विद्यालय में एक सहायक टीचर नंद कुमार की तैनाती कर दी गई। इससे यह विद्यालय एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा है। सहायक शिक्षक नंद कुमार ने बीडीाओ से शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed