फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सट्टे के विवाद में युवक को गोली मारी

सट्टे के विवाद में युवक को गोली मारी

Tue, 10 Dec 2013 05:43 AM IST
Unnao
Unnao Updated Tue, 10 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सट्टे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई के सिर में तमंचे की बट से वारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कासिफअली सराय निवासी मो. कलीम पुत्र मो. हलीम सोमवार शाम को अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के फरहान, सलमान और गोलू पुत्र राशिद कुछ युवकों से गाली गलौज करने लगे। कलीम ने घर के सामने गालियां देने से मना किया तो तीनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कलीम को बचाने के लिए उसका भाई मो. आदिल वहां पहुंच गया तो हमलावरों ने तमंचे से फायर कर दिया। पेट में छर्रे लगने से कलीम लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावरों ने आदिल के सिर पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया और भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed