{"_id":"40-162110","slug":"Unnao-162110-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी मिनी बस, 22 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटी मिनी बस, 22 श्रद्धालु घायल
Unnao
Updated Mon, 09 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। दही चौकी क्षेत्र मेें हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक की टक्कर से मिनी बस पलट गई। इससे उसमें सवार 22 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु गोरखपुर के कूरी बाजार से मथुरा के जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित सत्संग में भाग लेने जा रहे थे।
गोरखपुर जिले के थाना बेलघाट के अंतर्गत कूरी बाजार से 22 महिला-पुरुष श्रद्धालु बाबा जय गुरुदेव के मथुरा आश्रम में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे दही चौकी के पास ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मिनी बस पलट गई। इससे मिनी बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल श्यामरती (55) पत्नी देवीशरण, सुदामा (60) पत्नी मेवा सेठ, कलावती (32) पत्नी धर्मदेव, राजदेयी (56) पत्नी सूरीनाथ और रामकिशुन (70) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि रामावती (56), महेश (52), शिवकुमार (50) सहित अन्य लोगों ने आवास विकास बाईपास स्थित नर्सिंगहोम में इलाज कराया। इसके बाद अन्य साधनों से मथुरा रवाना हो गए। दही पुलिस चौकी इंचार्ज जेएन सिंह ने बताया जिला अस्पताल में भर्ती लोगों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया मिनी बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत खतरे से बाहर है।