{"_id":"40-162106","slug":"Unnao-162106-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइट बंद, छात्रों की बढ़ी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइट बंद, छात्रों की बढ़ी आफत
Unnao
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाली साइट को लखनऊ मुख्यालय से बंद कर दिया गया है। साइट बंद होने से तीन दिन तक कोई भी प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा सकेगा। साइट के अचानक बंद किए जाने से छात्रवृत्ति व एयरफोर्स की परीक्षा के आवेदन से अभ्यर्थी वंचित हो सकते हैं।
शुक्रवार को अचानक सर्वर धड़ाम होने से आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का कार्य रुक गया। नेट के माध्यम से लोकवाणी केंद्रों को यह सूचना भेजी गई कि सर्वर शिफ्टिंग का कार्य होने के कारण साइट को 6 दिसंबर से बंद किया जा रहा है। साइट के बंद होने से चार दिन तक कोई प्रमाण पत्र नहीं बन सकेगा। अचानक साइट बंद होने से छात्रों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तथा एयरफोर्स के फार्म भेजने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। ऐसे में यदि निवास प्रमाण नहीं बन पाता तो छात्र-छात्राएं वंचित रह जाएंगे। सदर तहसील में निवास प्रमाण पत्र बना रहे बाबू नईम ने बताया कि साइट खुलने के बाद ही कोई कार्य हो सकता है। अभी पहले जमा किए हुए ही कई फार्म बचे हैं जिनका प्रमाणपत्र बनना है। मुख्यालय से बीच में फार्म बनाने की प्रक्रिया भी समाप्त कर दी गई थी। इससे अब सीरियल वाइज ही फार्म बनाए जा रहे हैं। बताया कि 9 दिसंबर को देर रात तक साइट चालू होने की संभावना है।