{"_id":"40-161296","slug":"Unnao-161296-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर नहीं रखा तो कमरे में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर नहीं रखा तो कमरे में लगा दी आग
Unnao
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मकान में किराए पर रखने से झल्लाई महिला ने मकान को आग के हवाले कर दिया। इससे हजारों की कीमत का सामान जल गया। मकान मालिक ने शहर कोतवाली में घटना की शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर निवासी विष्णुकांत दीक्षित के मकान में दो माह पूर्व सुनीता पत्नी राकेश किराए पर रहती थी। किसी वजह से विष्णुकांत ने सुनीता को अपने मकान से बाहर कर दूसरे किरायेदार को रख लिया। इस पर सुनीता पड़ोसी के ही मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रहने लगी थी। विष्णुकांत ने बताया कि सुनीता को उसने जब से घर से बाहर निकाला था तभी से वह आएदिन कोई न कोई हरकत करती थी। कभी वह घर में पत्थर फेंक देती थी तो कभी गालियां देती थी। विष्णुकांत ने बताया कि रविवार देर रात सुनीता ने उस कमरे को आग के हवाले कर दिया, जिसमें वह पहले रहा करती थी। इससे कमरे में रह रहे किराएदार का हजारों की कीमत का सामान जल गया। आग लगने की सूचना विष्णुकांत ने पुलिस को दी।