फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 कर्मचारियों पर एक दिन का वेतन कटा

10 कर्मचारियों पर एक दिन का वेतन कटा

Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 01 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। विकास भवन स्थित कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार द्विवेदी को 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। विभागीय कार्यालयों के बाहर गंदगी देख सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सबसे पहले वह जिला विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कृषि विभाग पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रामचन्द्र के नाम के आगे सीएल लिखा मिला। सीडीओ को कर्मचारी की छुट्टी का आवेदनपत्र नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि विभाग के एक बाबू के पास अलमारी में बंद है। वह विभागीय काम से बाहर गए हुए हैं। डूडा कार्यालय में रामनरेश व संदीप सिन्हा, लघु सिंचाई में विजय कुमार, आरईएस में अनिल, चेतना व चालक सुनीत कुमार गैरहाजिर मिले। उपस्थिति रजिस्टर में बाबू उज्जवल खरे के हस्ताक्षर दो भाषाओं में मिले। कृषि रक्षा इकाई में कमलेन्द्र छुट्टी पर थे जबकि छुट्टी की स्वीकृति नहीं दी गई थी। इसके चलते दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। मनरेगा कार्यालय में शमशाद अली अनुपस्थित पाए गए। गैरहाजिर रहे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गंदगी पर सीडीओ ने चेतावनी देते हुए तुरंत साफ-सफाई कराने को कहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने मत्स्य पालन विकास अभिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर फाइलों व मेज कुर्सियों पर धूल की परत देख सीडीओ ने कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। निर्देश दिए कि साफ-सफाई दुरुस्त रखा करो। मत्स्य पालन अधिकारी मोनिशा सिंह से पूछा कि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का कंटेंट मांगा था जो चार माह बीतने के बाद भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed