फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शरद यादव का पुतला फूंका

शरद यादव का पुतला फूंका

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर (उन्नाव)। संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी के खिलाफ जद(यू) के शरद यादव के तहरीर दिए जाने से बक्सर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। गुरुवार को बक्सर चौराहे पर लोगों ने शरद यादव का पुतला फूंका। इस दौरान शरद यादव मुर्दाबाद और संत शोभन सरकार व स्वामी ओम जी जिंदाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन

शरद यादव ने स्वामी ओम जी और कांग्रेस के राज्यमंत्री चरण दास महंत के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दिल्ली में तहरीर दी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बक्सर के लोगों में शरद यादव के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। गुरुवार दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे बीघापुर के ब्लाक प्रमुख रामचंद्र सिंह पप्पू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग बक्सर चौराहा स्थित राव राम बक्स सिंह की मूर्ति के सामने इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने शरद यादव का पुतला फूंका। ब्लाक प्रमुख सिंह ने कहा कि जब वैज्ञानिक तथ्यों पर खुदाई हो रही है तो अंधविश्वास फैलाने वाली बात कहां से आ जाती है। शरद यादव सिर्फ ओछी राजनीति और सनसनी फैलाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बैजनाथ सिंह, योगेश बाजपेई, मुन्ना सिंह, जुगुल किशोर, जितेंद्र बहादुर, गुन्नू सिंह, रिंकू सिंह, राजन गुप्ता, कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed