फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अपर महानिरीक्षक निबंधक ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण

अपर महानिरीक्षक निबंधक ने किया रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे अपर महानिरीक्षक निबंधक का पारा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया जब कार्यालय में पुरानी फाइलों के बंडल देखे। उन्होंने इसके लिए बाबू को जमकर फटकार लगाई और पुरानी फाइलों को समय के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में यदि फाइलों के बंडल मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर महानिरीक्षक निबंधक बीके पांडेय मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए। सीधे बाबू के कक्ष में जा घुसे। उनकी नजर फाइलों के बंडलों पर पड़ी तो उन्होंने उसे खोलना शुरू किया। सालों पहले की फाइलें देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने बाबू से इन फाइलों से संबंधित प्रश्न पूछे तो वह कोई उत्तर नहीं दे सका। बाबू को निर्देश दिए कि समयावधि के दौरान ही फाइलों का निस्तारण हो जाए। इसके बाद उन्होंने रिकार्ड चेक किए। रजिस्टरों को देखा। अपर महानिरीक्षक को देखते ही कार्यालय में डटे दलाल भाग निकले। निरीक्षण के दौरान सदर रजिस्ट्रार सिद्धार्थ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed