{"_id":"40-156173","slug":"Unnao-156173-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्के हाथ से मजदूर चला रहे फावड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्के हाथ से मजदूर चला रहे फावड़े
Unnao
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवंतनगर (उन्नाव)। डौंडियाखेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई कर रही पुरातत्व विभाग की टीम बेहद सावधानी बरत रही है। मजदूरों को फावड़ा भी धीरे से चलाने को कहा गया है। मजदूरों से कह दिया गया है कि भले ही कितनी देर हो, किसी सामान को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
18 अक्टूबर से पांच वर्ग मीटर के दायरे में हो रही खुदाई के पहले दिन एएसआई को कंक्रीट के टुकड़े और मिट्टी के अलावा कुछ नहीं मिला। दूसरे दिन ही एएसआई को तकरीबन एक मीटर चौड़ी पुरानी दीवार दिखी। इसके बाद से ही एएसआई की टीम ने सावधानी बरतनी शुरू की। चाहे मिट्टी के बर्तन हों या कोई अन्य सामान एएसआई इन्हें तत्काल संरक्षित करती जा रही है।
किले के नीचे से मिले सामान को विशेष पानी में डुबोकर मुलायम ब्रश से एएसआई टीम के सदस्य साफ कर रहे हैं। जमीन से निकलने वाले सामान को धूप से भी बचाया जा रहा है। सफाई के बाद टीम के सदस्य इन सामानों को पालीथिन में रख रहे हैं। किले से निकली मिट्टी को दूसरी तरफ ले जाकर मजदूर पतली जाली से साफ कर रहे हैं।