फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रधान पति का विरोध करने पर हुई थी हत्या

प्रधान पति का विरोध करने पर हुई थी हत्या

Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
Unnao
Unnao Updated Fri, 06 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
सोहरामऊ (उन्नाव)। अजगैन थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के पीछे जमीनी रंजिश में नहीं बल्कि वर्चस्व की लड़ाई मुख्य वजह रही। ग्राम प्रधान पति ने हत्या की साजिश रची और उसके गुर्गो ने अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि ग्राम प्रधान पति व उसके दो साथी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार रात अजगैन थानाक्षेत्र के कुंजपुर गांव निवासी रामदास राठौर (30) पुत्र रामजीवन की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास ही नहर के किनारे खंती में मिला था। मृतक के पिता रामजीवन ने जमीनी रंजिश में हत्या होने की आशंका जताते हुए गौरा कठेरवा निवासी उपेंद्र सिंह उनके बेटे शोभित सिंह के अलावा गंगा सहित एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की तफ्तीश करते हुए हत्या की असली वजह तलाश रहे सीओ चरनजीत सिंह और थानाध्यक्ष अनूप सिंह को मृतक की मोबाइल काल डिटेल से अहम सुराग मिले। गुरुवार को अजगैन थानाध्यक्ष ने कुंजपुर गांव निवासी कुंवर बहादुर को उसके घर से उठाया और पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। रामदास की हत्या की साजिश ग्राम प्रधान पति राजेश कुमार उर्फ मुखिया ने रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया उसके गुर्गे कुंवर बहादुर, राजेश और राकेश ने। गिरफ्तार हत्यारोपी कुंवर बहादुर के मुताबिक रामदास विपक्षी गुट में शामिल था और क्षेत्र के एक चर्चित व्यक्ति के यहां नौकरी करने से वह ग्राम प्रधान को भी कुछ नहीं समझता था। रामदास शराब पीने के बाद ग्राम प्रधान पति को सरेआम गालियां देता था। बार-बार अहम को चोट पहुंचने से आजिज ग्राम प्रधान पति ने रामदास की हत्या की योजना बनाई। कुंवर बहादुर ने बताया कि उसने रामदास को फोन करके लूट की एक घटना को अजाम देने के बहाने बुलाया और इसके बाद राजेश और राकेश की मदद से लोहे की साबड़ से सिर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिया और मोबाइल अपने पास रख लिया। हसनगंज सीओ चरनजीत सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed